उमराव समाज सेवा समिति नामक संगठन की शुरुआत 1 दिसंबर 2018 को कुछ समाजसेवी लोगों के साथ मिलकर एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने से हुई, जिसका नाम "उमराव समाज एकता मंच" रखा गया। इसके पश्चात ऑनलाइन बैठकों के माध्यम से समाज के उत्थान के विषय में गंभीर चर्चाएँ प्रारंभ हुईं। इसी प्रकार एक नए संगठन की नींव रखी गई।
धीरे-धीरे समूह में सदस्यों की संख्या बढ़ने लगी, जिससे संगठन को विस्तार देने हेतु एक कोर टीम का गठन किया गया और संगठन के पंजीकरण पर भी चर्चा शुरू हो गई। किंतु वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के आगमन के कारण हमारी कोर टीम के दो सदस्य इस दुनिया को अलविदा कह गए, और जिस CA से पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही थी, उनका भी निधन हो गया। इन झटकों के कारण संगठन की गतिविधियाँ लगभग स्थगित हो गईं।
वर्ष 2023 के नवंबर माह में पुनः उत्साह के साथ संगठन के पंजीकरण को लेकर चर्चाएँ शुरू हुईं। कानपुर में पंजीकरण हेतु आवेदन किया गया और 20 दिसंबर 2023 को संगठन "उमराव समाज सेवा समिति" के नाम से विधिवत रूप से पंजीकृत हो गया।
आज यह संगठन प्रतिदिन प्रगति की ओर अग्रसर है और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
नीचे उन पदाधिकारियों के नाम दिए गए हैं, जिन्होंने संगठन की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा निरंतर सहयोग प्रदान किया:
1. स्व श्री छोटेलाल उमराव s/o श्री लक्मण, ग्राम - दरियापुर
2. स्व श्री वेद प्रकाश शास्त्री s/o श्री राम शंकर उमराव, ग्राम - सैठी
3. श्री रमेश चंद्र सिंह s/o श्री फूलचंद सिंह, ग्राम - पतारी
4. श्री राम शंकर उमराव s/o स्व. श्री बाबूलाल,ग्राम - छोटई का पुरवा
5. श्री रामकंठ उमराव s/o श्री हज़ारीलाल, ग्राम - रसूलपुर (बकेवर)
6. श्री राज कुमार उमराव s/o श्री चंद्रपाल उमराव, ग्राम - हसोलेखेड़ा
7. श्री दीपेंद्र उमराव s/o श्री श्रीपाल उमराव, ग्राम - फरीदपुर
8. श्री मनोज कुमार वर्मा s/o स्व. श्री बीरेंद्र सिंह वर्मा, ग्राम - हसोलेखेड़ा
9. श्री राकेश उमराव s/o श्री राम स्वरुप उमराव, ग्राम - पतारी
10. श्री शैलेन्द्र प्रताप s/o श्री बंश लाल उमराव, ग्राम - खदरा
11. श्री हरिपाल उमराव s/o श्री शिवदास उमराव, ग्राम - इटर्रा